Type Here to Get Search Results !

गोधरा: यहा हर रोज फहराया जाता हे तिरंगा, मुस्लिम युवाओ ने की है शुरुआत

 यहा हर रोज फहराया जाता हे तिरंगा, मुस्लिम युवाओं ने की है शुरुआत


पिछले सालो हुए साम्प्रदायिक घटनाओं के चलते गोधरा न सिर्फ देश बल्कि विदेशों मे भी चर्चा का विषय बना था। साम्प्रदायिक घटनाओं का कारण हिन्दु और मुस्लिम मे खाई बढाने को लेकर था। लेकिन गोधरा का मुस्लिम विस्तार अब अलग ही तरीके से उभर आया है। यहाँ के हिन्दु-मुस्लिम बडे ही भाईचारे के साथ जिंदगी जी रहे है।

रोजाना फहराया जाता है तिरंगा


मुस्लिम बहुल ईलाका "पोलन बाजार" मे अब रोजाना तिरंगा फहराया जाता है। रोजाना यहाँ के मुस्लिम लोग तिरंगे को फहराने के बाद ही अपना काम शुरु करते है। यह पहल गोधरा के मुस्लिम नौजवानो ने पिछले कई सालों से की है। 15 अगस्त और 26 जनवरी के दिन यहां पर बडा कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है।

गोधरा का पोलन बाजार जहां हर रोज तिरंगा फहराया जाता है उस की १५ अगस्त वाली फोटो
तसवीर में गंजशहीदा मस्जिद भी दिख रही है



साल मे दो दिन तिरंगा फहराकर अपने आप को देशप्रेमी दिखाने और मुसलमानो को राष्ट्र विरोधी दिखाने वाले खाखी चड्डीयों को ईन युवाओं से कुछ सिखने की जरुरत है। यहां सिर्फ दो दिन नही पर साल के 365 दिन तिरंगा बडी ही शान से फहराया जाता है।

हिंदु मुस्लिम रहते है भाईचारे के साथ


गोधरा के हिंदु-मुस्लिम लोगो मे भी बडी एकता नजर आ रही है। यहाँ के लोग भी एक दुसरे के गमी-खुशी मे शामिल होते है। हिंदु-मुस्लिम को आपस मे लडा कर राजनिती करने वाले लोगो के मुंह पर ईस एकता ने चांटा जडा है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.